फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रील में हथियार चमकाने वालों पर पुलिस सख्त, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ जिला पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। ऑपरेशन लगाम के तहत जिले के अलग-अलग थानों में एक ही दिन में चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की निगरानी में शहर थाना में इंस्टाग्राम पर रिवॉल्वर और दोनों हाथों में बंदूक लेकर रील पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, थाना चांदहट में पिस्टल लहराते हुए वीडियो अपलोड करने पर प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना गदपुरी में हवाई फायरिंग करते हुए रील डालने पर प्राथमिकी हुई। वहीं, थाना सदर पलवल में फेसबुक पर हथियार के साथ प्रदर्शन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि यदि हथियार लाइसेंसी पाया गया तो रील बनाने वाले के साथ-साथ लाइसेंस धारक पर भी कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि कुछ लाइक और फॉलोअर के लिए अपना भविष्य खराब न करें। पुलिस ने अभिभावकों से भी बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें