17 पेटी अवैध शराब बरामद
पलवल। सदर थाना पुलिस ने कार में अवैध शराब ले जा रहे चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हवलदार अशोक कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कार में अवैध शराब लेकर आ रहा है और कुछ देर में दीघोट गांव के समीप से गुजरेगा। नाकाबंदी कर युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। उसके पास से 17 पेटी अवैध शराब बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसवंत निवासी गांव सेलोटी बताया। ब्यूरो