फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हत्यारोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह जिले के गांव बेरी में वारदात, पुलिस ने एक को पकड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नूंह जिले के गांव बेरी में हत्या के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया गया। आरोपी के रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। आरोपी को छुड़ाने के बाद उन्होंने एक पुलिसकर्मी भरत पाल को कमरे में बंधक बना लिया। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी उमैर, निवासी बेरी को पकड़ा है।
सीआईए नूंह में तैनात ईएचसी भरत पाल को 18 जून को सूचना मिली थी कि पुन्हाना सदर थाने में दर्ज हत्या के मामले में वांछित आरोपी जावेद, पुत्र शेरू, निवासी खेड़ला बेरी में छिपा हुआ है। वहां पहुंचने पर पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति दिखाई दिया, जिसकी पहचान जावेद के रूप में हुई। पुलिसकर्मियों ने मकान के अंदर जाकर आरोपी को पकड़ लिया। इसी दौरान 15-20 महिला-पुरुष ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और आरोपी को छुड़ाने में सफल रहे। मारपीट के डर से बाकी के पुलिसकर्मी भाग गए, लेकिन आरोपियों ने भरत पाल को पकड़ लिया और कार में बैठाकर दूसरे मकान में ले गए और बंधक बना लिया। जानकारी मिलने पर पहुंची मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस ने पुलिसकर्मियों को छुड़ाया और एक हमलावर को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी अभिमन्यु लोहान का कहना है कि शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, वांछित आरोपी को शरण देने, पुलिस हिरासत से छुड़ाने, मारपीट करने तथा बंधक बनाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें