होडल। थाना पुलिस ने सूचना पर नया नगला निवासी एक युवक को 800 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को मुखबिर ने बताया कि नया नगला निवासी चन्द्र प्रकाश गांजा बेचने का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए स्थान की नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने आरोपी को हसनपुर चौक के पास से गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।