फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पुलिस व वन्य विभाग ने पांच घंटे ढूंढा शेर, पर नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों द्वारा जारी वीडियो में किया गया था शेर होने का दावा
विज्ञापन

- वन्य जीव एवं प्राणी विभाग ने जांच की तो अन्य जानवर के पंजों के मिले निशान

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव बढराम में शेर आने की सूचना ने हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की तरफ से जारी वीडियो में शेर होने की बात कही गई। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शेर को खोजना शुरू किया। गन्ने व अन्य फसल के खेतों में शेर की तलाश की गई, परंतु कई घंटों के मशक्कत के बावजूद शेर के होने की पुष्टि नहीं हो पाई।
गांव बढराम में बुधवार सुबह जारी हुए वीडियो में बताया गया कि खेत में शेर घूम रहा है। सूचना फैलते ही लोगों ने जंगल की तरफ जाना बंद कर दिया और खेत में काम कर रहे किसान घर लौट आए। सूचना मिलने पर अलावलपुर चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गांव वालों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया। सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गन्ने के खेतों में भी ढूंढा गया, परंतु शेर कहीं नहीं मिला। शेर नहीं मिलने पर वीडियो की दोबारा जांच की गई और जहां शेर होने की वीडियो बनाई गई, वहां पर जाकर जांच की गई। जांच के बाद वाइल्ड लाइफ और वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पैरों के पंजे शेर के नहीं नहीं हैं। करीब दो बजे बताया गया कि शेर नहीं कोई और जानवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार करीब चार-पांच घंटे तक पुलिस जंगल में घूमती रही, लेकिन कहीं भी शेर नहीं मिला। वन विभाग अधिकारियों का कहना है खेतों में मिले पैरों के निशान शेर के नहीं हैं, जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें