पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम केयर योजना के सभी लाभार्थी बच्चों के पीएमजेएवाई कार्ड सक्रिय कर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी से तीन माह में एक बार व्यक्तिगत संपर्क किया जाए और उनकी शिक्षा, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य व मानसिक स्थिति की नियमित समीक्षा हो। कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों को संरक्षण, शिक्षा व आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना है। पात्र बच्चों को 18 वर्ष की आयु में 10 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी। संवाद