फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पीएम किसान योजना की किस्त जारी, 74590 को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खातों में 23वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र मंडकोला में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को योजना की जानकारी दी गई। कृषि उपनिदेशक डॉ. बाबूलाल ने बताया कि जिले के 74,590 किसानों के बैंक खातों में लगभग 14.91 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता तीन किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक सहयोग मिलता है। उन्होंने किसानों से ई-केवाईसी, आधार सत्यापन और बैंक खाते की जानकारी समय पर अपडेट रखने की अपील की, ताकि भविष्य में मिलने वाली किस्तों का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें