फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पीएम-सीएम ने कलराज मिश्र को फोनकर बंधाया ढांढस

विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल  कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर दी श्रद्धांजलि
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन व बीएल संतोष घर पहुंचे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र को फोनकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने सेक्टर-51 स्थित निजी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन शनिवार की देर रात हो गया था। सोमवार को प्रधानमंत्री ने फोन कर उन्हें सांत्वना दी। वहीं, सीएम योगी ने भी फोन कर दुख व्यक्त किया और परिवार के साथ खड़े होने की बात कही। सोमवार की शाम नितिन नबीन और बीएल संतोष ने सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे करीब 22 मिनट तक वहां तक रुके। कलराज ने अपने परिवार से उनका परिचय कराया। नितिन नबीन पर हाथ रखते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे अतिप्रिय हैं। लंबे समय से पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करते रहे हैं। नितिन नबीन ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी रहे शामिल
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग, पूर्व महामंत्री संगठन संजय जोशी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद अतुल गर्ग, यूपी सरकार में मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, कानपुर के पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, एमिटी विश्वविद्यालय से अमिता अशोक चौहान, वीरेंद्र तिवारी, नोएडा जिलाध्यक्ष महेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें