पलवल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते भाजपा नेता
- फोटो : Palwal
पलवल। भाजपा पलवल मंडल के तत्वावधान में बुधवार को श्यामा कुंज में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रख्यात शिक्षाविद, चिंतक और जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे। महर्षि कश्यप की कर्मभूमि जम्मू कश्मीर के एकत्रीकरण और परमिट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना में अहम भूमिका निभायी थी। वे अपनी मुखर आवाज को लिए विख्यात थे।
पवन अग्रवाल ने बताया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर कश्मीर का पूर्ण विलय भारत में कर दिया है। एकता अखंडता के उनके मूल मंत्र पर भाजपा आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पवन अग्रवाल, गंगा लाल गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेहर चंद गहलोत, सूरज पांडे, हरेंद्र तेवतिया, राजेंद्र बैंसला, महेश भारद्वाज, उदय भान सिंगला, देवेंद्र शर्मा, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।