अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में हुई थी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सोहना ब्लॉक में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कराटे एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें ब्लॉक के विद्यालयों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
बालिका वर्ग के प्रमुख परिणाम
अंडर-14 :
35 किग्रा भार वर्ग में जीडी गोयनका सिग्नेचर स्कूल की अप्सरा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 38 किग्रा में शिव पब्लिक स्कूल की ऐश्वर्या प्रथम रहीं।
अंडर-17
: 42 किग्रा में रामा कृष्णा स्कूल की प्रिंसी पहले व किंग्सवूड वर्ल्ड स्कूल की धानी चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं। 46 किग्रा में जीडी गोयनका की यशस्वी सिंह पहले तथा शिव पब्लिक स्कूल की खुशी दूसरे स्थान पर रहीं। 55 किग्रा में डीपीएस मारुति कुंज की पीहू गर्ग और 59 किग्रा में जीजीएसएसएस बादशाहपुर की लक्ष्मी शर्मा ने बाजी मारी।
अंडर-19 :
59 किग्रा वर्ग में जीजीएसएसएस बादशाहपुर की सौम्या सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग के परिणाम
अंडर-14
: 23 किग्रा में किंग्सवूड के भव्य, 32 किग्रा में डीपीएस के रेयांश अग्रवाल और +41 किग्रा में डीपीएस के अक्षत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17: 45 किग्रा में किंग्सवूड के तक्षील दाश, 51 किग्रा में रामा कृष्णा के मानव, 55 किग्रा में उत्तम और 59 व 78 किग्रा में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के नीरज व जीवेश विजयी रहे।
अंडर-19
: 68 किग्रा भार वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के यशस्वी कौशिक ने पहला स्थान हासिल किया।