हथीन। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत (माय भारत) अभियान के तहत बुधवार को आईटीआई हथीन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। इस मौके पर संस्थान परिसर में नीम, अमरूद, कछनार, कटहल, करंज, आंवला और गुड़हल सहित कई पौधे लगाए गए। प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रिंसिपल योगेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार चौहान, सुपरीटेंडेंट प्रवीण सिंघल, अनुदेशक राजकुमार, राजेंद्र, राकेश, नेहा और बलवीर सिंह सहित कई अध्यापक एवं कर्मचारी शामिल रहे। संवाद