पलवल के गांव डूंडसा में पौधरोपण करते हुए
- फोटो : Palwal
स्वच्छता सप्ताह के तहत किया गया पौधरोपण
पलवल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय डूंडसा में बृहस्पतिवार को स्वच्छता सप्ताह के तहत पौधरोपण किया गया। बामर लारी कंपनी लिमिटेड के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंधक एसपी सिंह रहे। अध्यक्षता मुख्याध्यापक लेखराम डागर जबकि संचालन सोमदत्त शास्त्री ने की। इस अवसर पर स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें एसपी सिंह ने वृक्षों की महत्त्व और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर वीपी शर्मा, एम लाल, मनीष सूद, सुभाष, राजकुमार, कुलदीप, रविंद्र, सतवीर, रोहताश सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो