इनसो के स्थापना दिवस पर आयोजित शिविर में रक्तदाता का हौंसला बढाते पूर्व मंत्री हर्ष कुमार।
- फोटो : Palwal
इनसो के स्थापना दिवस पर रक्तदान और पौधरोपण कार्यक्रम
पलवल । जजपा पार्टी के छात्र संगठन इनसो के स्थापना दिवस पर मंगलवार को रक्तदान और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के तहत सुबह एडवांस्ड इंजीनियरिंग कॉलेज में फल और छायादार पौधे रोपे गए। इसके बाद जाट धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगा। शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे दूसरों को जीवन दान मिलता है। इसलिए हर व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर नेता भगत सिंह घुघेरा, सुखराम डागर, भूदेव शर्मा, गौरव डागर, प्रवीण डूडी, खेम चंद कुंडू, अमर दलाल, गजराज सहरावत आदि मौजूद रहे।