फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आईटीआई पिनगवां में पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पिनगवां में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्थान के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिसर में नीम, पीपल, नींबू और आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कोपा इंचार्ज नवीन कुमार ने विद्यार्थियों को पौधारोपण के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल गौरव कुमार, नवीन कुमार, शरीक खान, मुस्तफा सहित स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें