फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दुकान के सामने खड़ी पिकअप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
भवनकुंड चौकी क्षेत्र में दुकान के सामने खड़ी महिंद्रा पिकअप लेकर चोर भाग गए। गाड़ी में एक निजी कंपनी के सर्फ के 135 कट्टे भी लदे हुए थे। पुलिस ने निखिल वाधवा की शिकायत पर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भवनकुंड चौकी प्रभारी एसआई संजय के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में टोला मोहल्ला निवासी निखिल वाधवा ने बताया कि उनकी महिंद्रा पिकअप सोमवार की रात करीब नौ बजे ओल्ड जीटी रोड स्थित उनकी दुकान वाधवा जनरल स्टोर के सामने खड़ी थी। इसके बाद वह घर चले गए। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे दुकान पर पहुंचे तो गाड़ी गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। गाड़ी में सर्फ के 135 कट्टे भी लदे थे। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच एएसआई जितेंद्र सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें