फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खंडहर हुआ पीएचसी, हादसे के डर से डॉक्टरों ने छोड़ा

विज्ञापन
जर्जर पलस्तर और भवन की हालत दिखाते ग्रामीण।
विज्ञापन
2.13 करोड़ रुपये से 13 साल पहले बना था शिकरावा पीएचसी का भवन
विज्ञापन


सद्दाम हुसैन
पिनगवां। बीमार लोगों का इलाज करने वाला अस्पताल खुद बीमार हो गया है। पिनगवां क्षेत्र के गांव शिकरावा में करीब 13 साल पहले बनाया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन जर्जर हो चुका है। भवन की छत, दीवारों और छज्जों का प्लास्टर उखड़ चुका है, जबकि कई पिलरों में बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं। भवन की खस्ता हालत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक माह पहले अस्पताल खाली कर पिनगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शिफ्ट हो गए। अस्पताल में फिलहाल केवल डिलीवरी हट संचालित है, जिसे भी अगले सप्ताह गांव में बने सब सेंटर में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, करीब 13 साल पहले बने इस भवन के निर्माण पर लगभग 2.13 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे और इसे करीब तीन से चार एकड़ भूमि में बनाया गया था। चार अक्टूबर 2013 को तत्कालीन कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने पीएचसी भवन का उद्घाटन किया था। ग्रामीणों का कहना है कि इतने कम समय में भवन का इस तरह जर्जर होना निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

शिकरावा निवासी खुर्शीद, अब्दुल्ला, परवेज और मकसूद ने बताया कि पीएचसी में शिकरावा के अलावा जहटाना, ख्वाजली कलां, सटकपुरी, खोंटा, जालीका, रसूलपुर, गुलालता, कुहूकबान और रीठट सहित करीब एक दर्जन गांवों के लोग इलाज के लिए आते थे। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बंद होने के बाद मरीजों को पिनगवां सीएचसी या निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीएचसी में डॉ. मनीष और डॉ. यावर आलम के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात था, जो अब करीब आठ किलोमीटर दूर पिनगवां सीएचसी में सेवाएं दे रहा है।

कोट
डिलीवरी हट को गांव के सब सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। स्टाफ को पिनगवां सीएचसी में तैनात किया गया है। भवन के संबंध में फाइल तैयार कर चंडीगढ़ भेजी गई है। नया पीएचसी भवन बनने के बाद ही गांव में पूरी तरह स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो सकेंगी। - डॉ. विशाल सिंगला, डिप्टी सिविल सर्जन एवं सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें