फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। शहर में त्यागी मंदिर के पास पैदल घर जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान 26 वर्षीय युवक तोताराम की 18 अक्तूबर की रात मौत हो गई। जांच अधिकारी खालिद खान ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खिरबी निवासी नीरज पुत्र बाबूलाल ने बताया कि उसका भाई तोता राम 17 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे होडल के बाबरी मोड़ स्थित क्रॉकरी फैक्टरी से ड्यूटी समाप्त करने के बाद पैदल अपने घर जा रहा था। जब वह त्यागी मंदिर के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल तोता राम को उपचार के लिए होडल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, उपचार के दौरान 18 अक्तूबर की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें