हादसे में व्यक्ति की मौत, जांच में कोरोना पॉजिटिव
हथीन। शहर के धीरणकी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह मलाई ग्राम का निवासी था। एक स्कूटी से हथीन आ रहा था। अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई। वह स्कूटी से गिर पड़ा। अचानक एक अन्य वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर अवस्था में उसे नलहड़ मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हथीन थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया है। संवाद