फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जाम नालियां, टूटी सड़कें और कूड़े से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर पांच स्थित राजीव नगर कॉलोनी की समस्याओं की ओर अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल।
शहर के वार्ड नंबर पांच स्थित राजीव नगर कॉलोनी में बदहाल सड़कें, जाम नालियां और नियमित सफाई की कमी स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। नालियां अवरुद्ध होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बने गड्ढों में जमा हो रहा है। इससे लोगों को पैदल निकलने में परेशानी होती है। वहीं, गलियों में फैले कूड़े और जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ दुर्गंध की समस्या भी बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, कॉलोनी की गलियों में सड़कें जगह-जगह से टूटी हुई हैं। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। कीचड़ के कारण राहगीरों को संभलकर निकलना पड़ता है। लोगों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चे कई बार फिसलकर गिर जाते हैं। इससे उनके चोटिल होने और कपड़े खराब होने की आशंका बनी रहती है। निवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन



बातचीत

कॉलोनी में कीचड़ और गंदगी के कारण रोजाना आवागमन में परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - विनोद

गलियों में गंदगी और जमा पानी के कारण मच्छरों की समस्या बढ़ गई है। लोगों को बीमारियों का डर बना रहता है। सफाई होने से काफी राहत मिलेगी। -
नरेंद्र कुमार

सड़क के गड्ढों में गंदा पानी जमा रहने और कूड़ा फैलने से दुर्गंध आती है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती है। नालियों की सफाई जरूरी है। - सागर
विज्ञापन


कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी नहीं पहुंचते। कूड़ा इधर-उधर फैल जाता है, जिससे गंदगी बढ़ती है। नगर परिषद को कूड़ा संग्रह की व्यवस्था करनी चाहिए।
- रवि कुमार


वर्जन

कॉलोनी में सफाई और जल निकासी से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों को समस्या का निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके। - डॉ. यशपाल, चेयरमैन, नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें