फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन से जाम की समस्या से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस द्वारा बाबरी मोड़ से नूंह व पुन्हाना जाने वाले वाहनों को गुजारा जा रहा है। इसके कारण आसपास रहने वाले के लोगों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि पूरे-पूरे दिन लोग जाम की समस्या से जूझते रहते हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा राजमार्ग से पलवल की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को नूंह सड़क मार्ग की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है, जिसके कारण इस मार्ग के अलावा बाबरी मोड़ से पुन्हाना चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। जाम के कारण चौराहे के आसपास दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहने के कारण वाहन चालक अपनी मनमर्जी से वाहनों को चलाकर छोटे वाहनों के लिए समस्या बने रहते हैं। परेशान लोगों का कहना है कि अगर स्थानीय प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे उच्चाधिकारियों से गुहार लगाएंगे। वहीं उपमंडल अधिकारी संदीप अग्रवाल का कहना है कि किसान आंदोलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग से पलवल की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। जल्द ही पुलिस विभाग को पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें