फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गाड़ियों की छत पर हुड़दंग करने से नहीं बाज आ रहे लोग, प्रशासन भी मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज डायरी
विज्ञापन

नूंह। लग्जरी कारों की छत पर खड़े होकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाकर दबंगई दिखाना मेवात के युवाओं का एक खतरनाक शौक बनता जा रहा है। जो न केवल हमेशा हादसों का खतरा बनाए रहता है, बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर दूसरे वाहनों के लिए मुसीबत भी बनता है। जिले में आए दिन ऐसे नजारे ग्रामीण सड़कों से लेकर नेशनल हाईवे पर खूब देखे जा सकते हैं। लेकिन प्रशासन का इस तरफ ध्यान नहीं देना कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
बुधवार को जयसिंहपुर से चिलावली की तरफ एक बारात में 10 से 15 थार गाड़ियां बरात में जा रही थीं, जिसमें बराती गाड़ी की छत पर बैठकर जमकर बवाल काट रहे थे। लेकिन इन लोगों को रोकने के लिए वहां कोई नहीं था। यही वजह है कि यह लोग बिना किसी भय के अपने शौक और शहर में हुड़दंग करते हुए निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में मांडीखेड़ा ट्रैफिक थाना एसएचओ पवन कुमार ने कहा कि इस तरह के लोगों से जिले में सख्ती से निपटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला नूंह में यातायात नियमों की पालना न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। जो इस तरह से चलती गाड़ियों के सनरूफ से बाहर निकल कर सेल्फी व स्टंटबाजी करते हैं उनको किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें