फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पटवार घर सुनसान, निजी मकानों में चल रहे कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय पुन्हाना परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था पटवार घर
विज्ञापन

गुरुदत्त भारद्वाज
पुन्हाना। लघु सचिवालय पुन्हाना परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से बनाया गया पटवार घर इन दिनों सुनसान पड़ा है। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने फरवरी में इसका उद्घाटन किया था। अलग-अलग हलकों के पटवारियों के लिए यहां अलग-अलग केबिन बनाए गए हैं, लेकिन अधिकांश समय इनमें पटवारी नजर नहीं आते। आरोप है कि कई पटवारियों ने निजी मकानों में कार्यालय बना रखे हैं। इससे राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पटवार घर का
लोगों का आरोप है कि निजी कार्यालयों में पटवारियों के साथ तीन से चार निजी सहयोगी बैठे रहते हैं। किसी भी काम के लिए जरूरतमंदों से अतिरिक्त रकम वसूली जाती है। सबसे बड़ी समस्या है कि उपमंडल में 22 पटवार सर्कल हैं, जबकि वर्तमान में केवल 18 पटवारी ही तैनात हैं।
विज्ञापन

कोट

लघु सचिवालय में पटवारी नहीं बैठते हैं। इस भवन का उद्देश्य ही पूरा नहीं हो रहा। प्रशासन को नियमित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। -मुजीब खान
जमीन की फर्द, इंतकाल या जमाबंदी के काम के लिए पटवारी को ढूंढना पड़ता है। कई बार निजी कार्यालय पर पहुंचने के बाद भी घंटों इंतजार करना पड़ता है। -निसार खान
विज्ञापन

पटवारियों के साथ निजी लोगों के बैठने और काम कराने के नाम पर रकम लेने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। दोषी पर कार्रवाई करनी चाहिए। -रफीक अहमद
22 पटवार सर्कल के लिए 18 पटवारी होना भी बड़ी समस्या है। एक के पास अतिरिक्त हलके का काम होने से कार्य समय पर नहीं हो पाते। -शेर मोहम्मद
पटवारियों को पटवार भवन में बैठने के लिए एसडीएम पुन्हाना को आदेश दिए गए है, जल्द ही पुन्हाना हलके के सभी पटवारी लघु सचिवालय के पटवार भवन में बैठेंगें। अधिक फीस वसूलने की कोई शिकायत मिलती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। -अखिल पिलानी, जिला उपायुक्त, नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें