फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए मरीजों ने झेली परेशानी

विज्ञापन
पलवल जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी में लगी भीड़। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल ( कपिल शर्मा)। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ दिखाई दी। ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए मरीजों को भारी मशक्कत उठानी पड़ी। लाइनों में घंटों इंतजार के बाद पर्ची कटवाई तो डॉक्टर से मिलने के लिए लाइनों में खड़ा होना पड़ा।
विज्ञापन

लाइनों में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक खड़े हुए थे। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत आने वाली गर्भवती महिलाएं, फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने आए स्कूली बच्चे व आर्मी में भर्ती के लिए मेडिकल करवाने आए युवाओं के कारण अस्पताल में भारी भीड़ रही। मंगलवार को अमर उजाला ने अस्पताल में स्थिति का जायजा लिया। संवाद
घंटों लाइनों में लगे रहे लोग
सुबह के करीब 11 बजे हैं। ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए भारी भीड़ जुटी हुई है। लाइनों में कहीं भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। ओपीडी की लाइन इतनी लंबी है कि मरीजों को साइड में बैठना पड़ रहा है। काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं लाइनों में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

लाइन में स्कूल स्कूल ड्रेस पहनकर मोहन नगर, शेखपुरा सहित अन्य जगहों की छात्राएं खड़ी हुई हैं। इसके अलावा बड़े बुजुर्ग भी लाइनों में लगे हैं। स्कूली छात्रों से बात करने पर पता चला कि स्कूलों में फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य करने के कारण उन्हें अस्पताल में हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए आना पड़ा है। इनके अलावा सेना में भर्ती देखने वाले युवा भी लाइनों में लगे हुए हैं। उन्हें अस्पताल में फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने हैं।
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद
करीब साढ़े 11 बजे हैं। महिला डॉक्टर कक्ष के बाहर गर्भवती महिलाओं की भारी भीड़ लगी हुई है। वहीं साइड में परिवार नियोजन की जानकारी दे रही टीम के पास भी गर्भवती महिलाओं का जमावड़ा है। कक्ष के अंदर महिला चिकित्सक डॉ. पूजा, डॉ. पुष्प प्रिया, डॉ. प्रियंका व डॉ. वीणा पूरी तत्परता से महिलाओं की जांच कर रही है। दूसरे कक्ष में महिलाओं को डाइट दी जा रही है।
जांच के बाद महिलाएं बाहर लगी कुर्सियों पर इंतजार कर रही है। पूछने पर महिलाओं ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद पड़ा है। बाहर निजी केंद्र पर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए डॉक्टर की पर्ची लेनी अनिवार्य है, जिसके इंतजार में यहां इंतजार कर रही हैं।
पीएचसी पर नहीं मिली महिला चिकित्सक
करीब 12 बजे हैं। कृष्णा कॉलोनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं की लाइन लगी हुई है। बाहर एएनएम महिलाओं का पंजीकरण कर रही है। अंदर कक्ष में डॉ. विजय सौरोत महिलाओं की जांच कर रहे हैं। वहीं एक कक्ष में महिलाओं को डाइट दी जा रही है। एक कक्ष में महिलाओं के नमूने लिए जा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाओं को जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
स्कूल में हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए कहा है। इसलिए अस्पताल में आए हैं। यहां एक घंटे से लाइन में लगे हुए हैं, परंतु नंबर नहीं आ रहा है। प्रशासन को स्कूलों में कार्ड बनाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
- ऊषा, छात्रा कैलाश नगर
पीएचसी में महिला चिकित्सक की नियुक्ति होनी चाहिए। पुरुष चिकित्सक जांच कर रहे हैं, जिससे हमें परेशानी होती है। महिला चिकित्सक के सामने सारी परेशानी आसानी से बता सकते हैं।
- राधा, हुडा सेक्टर-2, निवासी
अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल आए है, परंतु केंद्र बंद पड़ा है। अस्पताल में वैसे ही भारी भीड़ होती है। पहले यहां लाइन में लगे हैं। अब अस्पताल में लाइन में जाकर खड़ा होना पड़ेगा।
- स्नेहा, निवासी खैलकला मोहल्ला
मंगलवार को अस्पताल में ज्यादा भीड़ रही, इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की गई थी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत चार महिला डॉक्टरों को अस्पताल में लगाया गया, ताकि महिलाओं को परेशानी न हो। अन्य केंद्रों पर भी पुरुष चिकित्सकों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें