फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पीएचसी में बीपी जांच तक के लिए भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों पर अलग-अलग बहाने बनाकर मरीज को लौटाने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दावों के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नगीना की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है। यहां मरीजों को सामान्य बीपी जांच जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को अस्पताल पहुंचे दीपक को जांच कराने के बजाय कर्मचारियों के अलग-अलग जवाब सुनने पड़े। इससे स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

दीपक के अनुसार, वह अपना रक्तचाप जांचवाने के लिए पीएचसी पहुंचे थे। उन्होंने बाकायदा ओपीडी की पर्ची भी बनवाई, लेकिन इसके बाद किसी कर्मचारी ने कहा कि अस्पताल में बीपी जांच नहीं होती, तो किसी ने जांच करने वाले कर्मचारी के मौजूद नहीं होने की बात कह दी। काफी देर तक भटकने के बाद भी जांच नहीं हुई और उन्हें दूसरे सरकारी अस्पताल जाना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि दर्जनों गांवों के मरीज इस स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं, लेकिन यहां अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। पहले भी निर्धारित समय से पहले कर्मचारियों के ड्यूटी छोड़ने और सुबह देरी से सेवाएं शुरू होने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। पंचकूला से स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरीक्षण के बावजूद सुधार नहीं होना व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

कोट

पीएचसी में बीपी जांच की सुविधा उपलब्ध है। मरीज को जांच से क्यों वंचित रखा गया, इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आदित्य, एसएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें