फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पारस टिएरा में अब पांच ईवी चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
नोएडा पारस टियरा सोसायटी सेक्टर 137
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। पारस टिएरा सोसाइटी के 3954 परिवारों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की सुविधा बढ़ाई गई है। सोसाइटी में दो नए इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिससे कुल संख्या पांच हो गई है। सेक्टर-137 स्थित सोसाइटी के एओए अध्यक्ष सुखपाल सिंह राणा ने बताया कि पिछले महीने बैठक के दौरान ईवी चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाने की मांग उठी थी। एक स्टेशन पर एक वाहन को चार्ज होने में करीब तीन घंटे लग जाते हैं, इससे लोगों को परेशानी हो रही थी।
सोसाइटी निवासी सुरोजीत दास गुप्ता ने बताया कि सेक्टर में कई हाईराइज सोसाइटी हैं। लगातार लोग ईवी खरीद रहे हैं, लेकिन इलाके में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन नहीं बना है। उन्होंने सांसद को पत्र लिखकर सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 72 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन
परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार के अनुसार, जहां मई तक जिलेभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 60 हजार हुआ करती थी, वह अब 72 हजार को पार कर चुकी है। दिसंबर में यह आंकड़ा 50 हजार के पास था। हालांकि, ईवी की तुलना में इंफ्रास्ट्रक्चर अभी मजबूत नहीं है। 72 हजार ईवी को चार्ज करने के लिए सिर्फ 800 चार्जिंग स्टेशन ही हैं। उनमें से भी अधिकतर हाईराइज सोसाइटियों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें