कौन सी ट्रेन से बाइक सवार को बाहर निकालने का प्रयास करते लोग
- फोटो : Amar Ujala
भुगतान पाने को मंडी में भटक रहे हैं बाजरा उत्पादक किसान संवाद न्यूज़ , हथीन। हथीन अनाज मंडी में राज्य खरीद एजेंसी वेयर हाउस ने सैंकड़ों किसानों का बाजरा तो खरीद लिया परंतु भुगतान समय पर नही किया जा रहा है। स्थिति यह बनी हुई है कि कुछ किसानों का भुगतान 17 अक्टूबर तक की खरीद का कर दिया है। वहीं भारी संख्या में ऐसे किसान भी जिनका एक अक्टूबर को बेची गई फसल का भी भुगतान नही हुआ है। ऐसे ही सैंकड़ों किसान बेची गई फसल का भुगतान पाने के लिए मंडी में भटक रहे हैं।हुडिथल के किसान सतपाल ,रविन्द्र, अंधरोला के अब्दुल गनी,पचानका के जब्बार ने बताया कि वे मंडी में अधिकारियों के पास कई चक्कर लगा चुके हैं परंतु भुगतान उनके खाते में नही पहुंचा है। इसी प्रकार का दर्द अंधरोला के इदरीश,खिल्लुका के रशीद एवं स्वामिका के वेदराम ने भी व्यक्त किया है। उक्त किसानों का कहना है कि सभी औपचौरिकता पूरी कर चुके हैं। खरीद एजेंसी के अधिकारी मात्र आश्वासन दे रहे हैं। हथीन अनाज मंडी में 26 अक्टूबर तक 62 हजार 14 क्विंटल बाजरा की खरीद हो चुकी है। आवक निरंतर जारी है। इस बारे में खरीद एजेंसी वेयर हाउस के मैनेजर मनोज पाराशर ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से किसानों का भुगतान अटका हुआ है।वे इस बारे में हैडक्वाटर को सूचना दे चुके हैं। शीघ्र ही भुगतान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी एजेंसी 17 अक्टूबर तक की खरीद का भुगतान कर चुकी है।उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से अब तक का जिन किसानों का भुगतान नही हुआ है उनका भुगतान शीघ्र होगा। संयम बनाए रखें
हथीन अनाज मंडी में बिकने के लिए बाजरा
- फोटो : Amar Ujala
हथीन अनाज मंडी में बिकने के लिए बाजरा