फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने किए विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी पलवल हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में पिछले 6 वर्षों में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं तथा भ्रष्टïाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाने का कार्य किया गया है, जिस कारण हर क्षेत्र में हरियाणा अग्रणी राज्य बना है। परिवहन मंत्री मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र परिसर में आयोजित जिला स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वितीय कार्यकाल का प्रथम वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है, जिसमें सभी वर्गों व क्षेत्रों के लिए समान रूप से विकास संबंधी योजनाएं व परियोजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार ने सबका साथ-सबका विकास, हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे को साकार किया है तथा न खर्ची, न पर्ची के आधार पर योग्य युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर प्रदान किए हैं। अब गरीब का बच्चा बिना किसी सिफारिश के उच्च पदों पर भी नियुक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने परिवहन, खनन एवं भू-विज्ञान, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभागों में भ्रष्टïाचार पर पूरी तरह से लगाम लगाने का कार्य किया है। प्रदेश में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाने का संकल्प लिया गया है तथा इसी के तहत एनजीटी के आदेशों की अवहेलना करने वाले व अवैध खनन करने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई गई तथा अवैध रूप से खनन सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों पर करीब 60 करोड़ का जुर्माना किया गया। वहीं खनन विभाग को कोरोना महामारी के दौरान भी करीब 300 करोड़ का राजस्व सरकार को मिला है। उन्होंने कहा कि यमुना के साथ-साथ जो लोग अवैध खनन की कार्यवाही कर रहे थे, उन पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। परिवहन विभाग ने भी जहां-जहां कमियां थी, उनमें भ्रष्टïाचार को रोकने के लिए तेजी से कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम प्रदेश को पूरी तरह से भ्रष्टïाचार मुक्त बना दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आज हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करीब दो हजार करोड़ की 306 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सडक़ सुधारीकरण की दो परियोजनाओं का उदïï्ïघाटन किया, जिसमें 5 करोड 42 लाख रुपए की लागत से पलवल-जेवर-अलीगढ सडक़ का सुधारीकरण, गांव बघौला से जनौली तक 2 करोड़ 66 लाख रुपए से हुए चौड़ीकरण का कार्य शामिल है तथा गांव सेवली से बहीन तक 2 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत होने वाले सडक़ के सुधारीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर हरियाणा भूमि सुधार आयोग के चेयरमैन व होडल से विधायक जगदीश नायर ने कहा कि प्रदेश में विकास की गति तेजी बढ़ रही है। प्रदेश का विकास होने से लोगों की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान निश्चित रूप से होगा। हरियाणा वेयर हाऊस के चेयरमैन व पृथला से विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग व हर क्षेत्र के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं। अब प्रदेश विकास की नई राह पर है। हथीन से विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस मौके पर उपायुक्त नरेश नरवाल, पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठï, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार, एसडीएम पलवल कंवर सिंह, नगराधीश दिनेश, भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, निगरानी समिति पलवल के चेयरमैन मुकेश सिंगला, मार्केट कमेटी पलवल के पूर्व चेयरमैन रणवीर सिंह मनोज सहित जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें