किरायाना दुकान पर हुई लूट के मामले में पुलिस सक्रिय ,लूटा गया मोबाइल बरामद
संवाद न्यूज़, हथीन। बीती रात्रि को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पर स्थित किरायाना दुकान पर हुई लूट के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। थाना प्रभारी सत्यनारायण ने ग्राम गहलब के निकट घुमंतू जाति की बस्ती के निकट से धान के खेत में लूटा हुआ मोबाइल एवं दो संदिग्ध बाइक भी मिली हैं। बरामद मोबाइल पूर्व पार्षद चंदरभान सिंगल का है। जोकि घटना के समय उक्त किरायाना की दुकान पर ही थे। बदमाश कैश के साथ साथ दो मोबाइल भी लूटकर फरार हो गए थे। अभी तक दूसरा मोबाइल भी नही मिला है।थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि लूटेरों के बारे में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। शीघ्र ही आरिपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच लूट के दौरान कितनी राशि लूटी है यह भी अभी साफ नही है। रात्रि में चार लाख रुपये लूट की सूचना दी गई थी। परंतु प्रथम सूचना रिपोर्ट में दो लाख 75 हजार रुपये की लूट का उल्लेख है।इस बारे में किरायाना दुकानदार देवेंद्र कुमार का कहना है रात्रि में जल्द बाजी में बिना नोटों की गणना के सूचना दी गई थी। अब सुबह गणना की गई है। कुल दो लाख 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवा ली है।उसके आधार पर भी बदमाशों की खोज की जा रही है।जिस स्थान पर लूट हुई है वह इलाका शहर का नवविकसित इलाका है। दिन रात आगमन रहता है। इसके बावजूद रात्रि के लिए कोई चौकीदार नियुक्त नही है। थाना प्रभारी सत्यनारायण ने दुकानदारों से अपील की है कि वे रात्रि के लिए चौकीदार भी रखें।