संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित सब-जूनियर, जूनियर और कैडेट राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में पलवल जिले के खिलाड़ियों ने 16 पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य पदक जीते।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में मोक्ष, यशपाल और ध्रुव तंवर शामिल हैं। वहीं देवा, दिव्या, यशपाल और लाव्या ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक जीतने वालों में आदित्य, एकांशी, यश, छाया, उत्तम कुमार, जिया, मीनाक्षी, ऋषभ और ईशांत शामिल रहे।
कोच भारती शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत और उनके प्रयासों के चलते जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की है। जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।