फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एआई कोर्स फॉर स्कूल हेड्स में पलवल चौथे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग एवं एससीईआरटी के सहयोग से विद्यालय प्रमुखों के लिए संचालित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स फॉर स्कूल हेड्स रिपोर्ट में पलवल जिले ने 87.9 प्रतिशत कोर्स पूर्णता के साथ हरियाणा में चौथा स्थान प्राप्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य डॉ. मामराज रावत ने कहा कि एआई प्रशिक्षण में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करना जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसका श्रेय एबीआरसी, डाइट फैकल्टी और विद्यालय प्रमुखों की टीमवर्क व निरंतर मॉनिटरिंग को देते हुए कहा कि भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन


डाइट पलवल के प्रभारी डॉ. बृज पाल सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल रहा है। खंड हथीन शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविंद्र दीक्षित ने बताया कि एबीआरसी, डाइट अधिकारियों और विद्यालय प्रमुखों के सहयोग व समयबद्ध फॉलो-अप से पलवल एआई प्रशिक्षण में प्रदेश के शीर्ष चार जिलों में शामिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें