फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में पलवल के खिलाड़ी छाए

Wed, 02 Oct 2013 11:09 PM IST
पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर कब्जा किया। कराटे टीम का पलवल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कराटे एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद ने बताया कि कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में 28 व 29 सितंबर को आयोजित हुई कराटे प्रतियोगिता में पलवल जिले के 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

लड़कियों के ग्रुप में 12 से 14 आयु वर्ग में नंदनी ने स्वर्ण, आरती ने स्वर्ण, शिल्पी ने स्वर्ण और काजल ने रजत पदक प्राप्त किया। लड़कों के ग्रुप में 12 से 14 आयु वर्ग में मोहित ने रजत व योगेश ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


इसके अलावा जगदीश, राकेश, मनोज व सुमित ने रजत पदक प्राप्त किए। टीम का पलवल पहुंचने पर समाजसेवी संजय गोला, सरपंच लच्छीराम, उप सचिव जगदीश कुमार, उमराओ सिंह, चमन चौधरी, नीतू सिंह, कपिल व खेमचंद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें