फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: विकास की राह पर पलवल, मॉडल रोड के रेट स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पॉवर वर्क्स कमेटी की बैठक में मिली मंजूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महर्षि दयानंद चौक से स्वामी श्रद्धानंद पार्क तक प्रस्तावित मॉडल रोड परियोजना के 10 करोड़ 55 लाख 3 हजार रुपये के रेट हाई पॉवर वर्क्स कमेटी की बैठक में स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने शहर की विकास संबंधी आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा।

इस परियोजना के रेट स्वीकृत होने से मॉडल रोड के निर्माण की दिशा में आगे की प्रक्रिया का रास्ता साफ हुआ है। इस मार्ग को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और व्यवस्थित रूप देने से शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है। अब संबंधित प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन डॉ. यशपाल ने परियोजना के रेट स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पलवल को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें