पलवल। जिले में पिछले 12 वर्षों के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न किसान कल्याण योजनाओं के तहत जिले के किसानों को 481.34 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और प्राकृतिक खेती जैसी योजनाओं के तहत कृषि विभाग ने लगभग 434.07 करोड़ रुपये का लाभ किसानों को दिया है। इसके अलावा भूमि संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई और अन्य योजनाओं से 15.62 करोड़ रुपये तथा कृषि अभियंत्रण एवं अन्य योजनाओं से करीब 30.24 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना और कृषि लागत कम करना है। उन्होंने बताया कि विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है।