फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 31 लाख से लगेंगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
30 हजार की आबादी पर रहेगी नजर, 15 किलोमीटर लंबे ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ेंगे
विज्ञापन



सोमदेव आर्य
हथीन।
अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए हथीन में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। करीब 31 लाख रुपये की लागत से शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, प्रवेश द्वारों और बाहरी सड़कों पर 100 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए करीब 15 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर लाइन भी बिछाई जा रही है। कैमरे लगाने का काम शुरू हो चुका है और अब तक 83 कैमरे लगाए जा चुके हैं।

नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता ने बताया कि कैमरों की मदद से शहर में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी। कैमरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक, ऑटोमेटिक फेस रिकॉग्निशन और नाइट विजन की सुविधा होगी। इससे बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की भी निगरानी की जा सकेगी। कैमरे 360 डिग्री घूमकर फुटेज रिकॉर्ड कर सकेंगे।
विज्ञापन


कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग पुलिस करेगी। पुराना थाना के पास बनी पुलिस चौकी में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। नगर पालिका एमई जावेद हुसैन ने बताया कि चुंगी मोड़, बाईपास, जयंती मोड़ और रींडका रोड समेत अन्य प्रमुख स्थानों को भी कैमरों की निगरानी में लाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका के अनुसार कैमरों की रिकॉर्डिंग करीब तीन महीने तक सुरक्षित रखी जा सकेगी। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि कैमरों से अपराध नियंत्रण और संदिग्धों की पहचान में पुलिस को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें