संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। थाना क्षेत्र के बड़कली चौक पर तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बीडीएस की छात्रा साहिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।नगीना निवासी आसिफ खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन साहिला को लेने चौक पर खड़ा था। बस से उतरकर स्कूटी पर बैठते ही नूंह की ओर से आ रहे डंपर ने लापरवाही से टक्कर मार दी। दोनों स्कूटी समेत गिर गए और छात्रा डंपर के नीचे आ गई। उसे गंभीर चोटें आईं। अल-अफिया अस्पताल मंडीखेड़ा से रेफर होने के बाद उसका गुड़गांव के पारस अस्पताल में ऑपरेशन हुआ, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी अजयवीर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।