फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 373 दावे व आपत्तियों में से 240 को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। नगर पालिका चुनाव के लिए जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने वोटर लिस्ट फाइनल कर दी है। जिला उपायुक्त ने उनके पास आए 373 दावे एवं आपत्तियों में से 240 को मंजूरी दी है। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि फाइनल वोटर लिस्ट में कुल 12 हजार 229 वोटर हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के मुकाबले लगभग 80 वोटर कम हैं। इसी बीच पालिका चुनाव के लिए 14 पोलिंग बूथ स्थापित करने का फैसला लिया है। पोलिंग बूथ राजकीय स्कूलों में स्थापित किए जा रहे हैं। इस बार नगर पालिका परिसर में पोलिंग बूथ नहीं होगा। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह स्वयं हथीन नगर पालिका चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। जिला नगर आयुक्त अखिल पिलानी भी पालिका प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दे चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक हथीन के एसडीएम संदीप अग्रवाल नगर पालिका चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी बनाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें