फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जनगणना में नहीं मांगी जाएगी ओटीपी, आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। जिले में जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण कार्य जारी है। यह अभियान 1 मई से 30 मई तक चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटा रहे हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने नागरिकों से जनगणना के दौरान सतर्क रहने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान प्रगणकों की ओर से आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी या किसी प्रकार की ओटीपी नहीं मांगी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की जानकारी मांगता है तो सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले को विभिन्न ब्लॉकों में बांटकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। पर्यवेक्षक कार्य की निगरानी कर रहे हैं, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सही ढंग से पूरी हो सके।

उपायुक्त ने चेतावनी दी कि जनगणना ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें