फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 30 अगस्त तक वोटर लिस्ट में सुधार का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या त्रुटियां सुधारने के लिए 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी। बिना सुनवाई किसी का नाम सूची से नहीं कटेगा। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। पात्र नागरिक फॉर्म-6 से नाम जुड़वा सकते हैं, फॉर्म-7 से हटवा सकते हैं और फॉर्म-8 से विवरण संशोधित करा सकते हैं। यह ऑनलाइन भी उपलब्ध है। 28 सितंबर तक नोटिस जारी कर आपत्तियों का निस्तारण होगा। सत्यापन न हुए या रिकॉर्ड में विसंगति वाले मतदाताओं को बीएलओ नोटिस देंगे। निर्वाचन अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट होने पर जिला स्तर पर 15 दिन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष 30 दिन में अपील की जा सकती है। नए मतदाता बनाने के लिए कॉलेजों में विशेष शिविर भी लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें