दीक्षा एप से शिक्षकों को दी जाएगी ऑनलाइन ट्रेनिंग
हथीन। राजकीय स्कूलों में सेवारत सभी शिक्षकों को 13 जुलाई से दीक्षा एप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि पहली क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक आठ हजार कंटेंट के वीडियो और वर्कशीट तैयार की गई हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को पंजीकरण करना होगा। उसके बाद ट्रेनिंग सेशन शुरू होंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के मुताबिक वन नेशन वन प्लेटफार्म योजना के तहत उक्त कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। संवाद