संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। आलीमेव गांव में बिजली का करंट लगने से 45 वर्षीय उमर मोहम्मद की मौत हो गई। परिजन उसे नूंह के नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहीन थाना प्रभारी रतनपाल सिंह चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता चल सकेगा।