बैंक जा रही महिला से दस हजार रुपयेे लूटे
पलवल। बैंक जा रही एक महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने दस हजार रुपये लूट लिए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी संजय के अनुसार, न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी बिमलेश रानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि पांच सितंबर को वह पीएनबी बैंक में दस हजार रुपये जमा कराने जा रही थी। तभी निशांत पब्लिक स्कूल के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैग लूट लिया। पीड़ित के अनुसार बैग में दस हजार रुपये, पास बुक, आधार कार्ड और घर की चाभियां थी।