फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाले गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट करने वाले गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। गांव सोल्ड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर सात दिन पूर्व गन प्वाईंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक बदमाश को चांदहट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीन साथी फिलहाल फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें एक जुलाई को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि गांव सोल्ड़ा स्थित ओम शांति फ्यूल स्टेशन से गन प्वाईंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी माला सिंह फॉर्म हाउस के समीप बलैदा रोड पर मौजूद है जो कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम गठित की गई, जिसमें एएसआई महाराम, धर्मेंद्र, सिपाही अमित व एसपीओ हरकेश को शामिल किया गया। टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरदास निवासी दीवान सिंह की ढाणी माला फॉर्म हाउस बागपुर बताया। गहन पूछताछ में गुरदास ने बताया कि 25 जून की रात 11 बजे अपने साथी जगतार व दो अन्य साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें