अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ता ने एक युवक को अवैध देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। हथीन इंचार्ज मो. इलियास खान ने बताया कि स्टाफ के हेडकांस्टेबल जमशेद , रवि व कांस्टेबल फूलकुमार एवं जयपाल गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने हसनपुर थाना अंतर्गत गांव मोहरूका नगला निवासी तालीम पुत्र फज्जर हथीन बस अड्डा के निकट से काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी से पुलिस को खड़ा है। जिसके पास अवैध हथियार भी है।सूचना मिलने पर स्टाफ की गश्ती टीम ने तुरंत मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर काबू कर लिया। तलाशी लेने पर देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ।