हथीन। पुलिस ने गांव मितरोल स्थित स्वर्ण इंफ्राटेल लिमिटेड कंपनी से कॉपर चोरी चुराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। मो. इलियास खान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हथीन बस अड्डा के पास से शिवकुमार निवासी गहलब को स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसी मामले में चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार से 4660 रुपये की राशि भी बरामद की है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने चार-पांच जनवरी की रात्रि कंपनी के सुरक्षा गार्ड सतीश निवासी गांव लुहिना व डिस्पैच सुपरवाइजर नरेंद्र निवासी गांव मानपुर व उनके कुछ अन्य साथियों के साथ कंपनी के सीसीटीवी कैमरों के साथ छेड़छाड़ कर कॉपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और तभी से फरार चल रहे थे।