पलवल। चांदहट थाने में सरकारी नंबर पर फोन कर पुलिस विभाग को अभद्र गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसएचसी की शिकायत पर फोन नंबर और फोन पर बताए गए नाम के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हवलदार संजय ने बताया कि थाने में शैलेंद्र कुमार नियुक्त हैं। गत 30 मई को थाने के सरकारी नंबर पर फोन आया और फोन करने वाले ने अपना नाम सतीश कुमार निवासी गांव बड़ौली बताया। सतीश ने फोन पर कहा कि गांव में जुआ चला रहा है क्या यह जुआ पुलिस ने चलवा रखा है। शैलेंद्र ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। वह अभी मौके पर पुलिस भेज देता है। लेकिन सतीश फोन पर पीड़ित व पुलिस विभाग को अभद्र गालियां देने लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
------