फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: वाहन की टक्कर से एक की मौत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव बघौला में कुलबीर देशवाल के कार्यालय के सामने सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बुधवार को हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, गांव बघौला निवासी सुदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को गांव पुथला से अपने घर लौट रहा था। दोपहर करीब 12:50 बजे जब वह कुलबीर देशवाल के कार्यालय के सामने पहुंचा तो एक अज्ञात व्यक्ति सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ा मिला। किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दी थी। इसके बाद घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बघौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और स्थानीय स्तर पर वाहन व चालक का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मृतक की पहचान नहीं होने पर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें