फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से कार सवार एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की टक्कर से कार सवार एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुंडकटी थाना के समीप बस ने ईको गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मुंडकटी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुंडकटी थाना प्रभारी रमेश चंद के अनुसार गांव मोहना निवासी मोहन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि शुक्रवार देर शाम वह अपने परिवार के साथ ईको गाड़ी में सवार होकर मथुरा की स्थित अपनी रिश्तेदारी के वापस गांव लौट रहे थे। मुंडकटी थाना के समीप एक बस ने उसकी कार में टक्कर मार दी, जिसमें उनके चाचा श्याम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बड़ा भाई महेंद्र, भाभी सुमन, भतीजी पूजा, भतीजा विशाल व बेटी खुशी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मोहन सिंह की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें