फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चार वाहनों की टक्कर में एक की माैत, पांच घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे-19 पर बाबरी मोड़ फ्लाईओवर के समीप हुआ हादसा
यूपी के बिजली बोर्ड कर्मचारी थे मृतक शिव सिंह


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
नेशनल हाईवे-19 पर बाबरी मोड़ फ्लाई ओवर के समीप कैंटर चालक की लापरवाही से बड़ा सड़क हादसा हो गया। चार वाहनों के आपस में भीड़ने से यूपी बिजली बोर्ड के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सहित पांच महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान निवासी यूपी के राजा गढ़ी निवासी शिव सिंह के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुंदर पाल सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने एक वाहन चालक की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुंदरपाल सिंह ने बताया कि गढ़ी पट्टी निवासी मुकेश ने पुलिस से शिकायत की है कि वह अपने ऑटो को लेकर पलवल से होडल की तरफ आ रहा था। बाबरी मोड़ फ्लाईओवर से पहले सर्विस रोड पर मुड़ने लगा तो तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसका ऑटो पलट गया। ऑटो चालक ने बताया कि उसके पीछे सवारियों से भरे आ रहे दो थ्री व्हीलर भी आकर उसकी ऑटो से टकरा गए। इसमें थ्री व्हीलर में बैठे कई सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहनों से निकालने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।
ये हुए घायल
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। दुर्घटना में अब्दुल(45) निवासी असम, राखी(17) निवासी हताना यूपी, कमलेश(25) निवासी जुरहड़ा राजस्थान, गीता(50) निवासी राजा गढ़ी यूपी और सुनीता(40) व उसके पति शिव सिंह निवासी राजा गढ़ी यूपी गंभीर रूप से घायल हो गए। शिव सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि किस वाहन की लापरवाही से दुर्घटना हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कैंटर चालक को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें