फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चाकू दिखाकर लूटपाट का प्रयास करता एक दबोचा, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- भीड़ ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। एसडी कॉलेज के समीप चाकू दिखाकर युवक से नकदी व मोबाइल फोन लूटने का प्रयास किया। युवक के शोर मचाने पर भीड़ ने एक बदमाश को काबू कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस दूसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदय भान के अनुसार सल्लागढ़ निवासी जीतू ने शिकायत दी है कि बीती 26 मार्च की सुबह वह फरीदाबाद से ट्रेन के जरिए वापस लौटा था, जब वह अपने घर वापस लौट रहा था तो एसडी कॉलेज के समीप दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। युवक उसे चाकू दिखाकर पर्स और मोबाइल फोन लूटने लगे। उसने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने मौके से ही एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम गांव दीघोट निवासी अरुण बताया, जबकि फरार युवक का नाम बाली नगर कैंप कॉलोनी निवासी कुणाल उर्फ नन्नू बताया। इसके बाद 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। आरोपी से लूट के अन्य मामलों में शामिल होने के बार में पूछताछ जारी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें