पलवल में सरकारी अस्पताल में नमाज अदा कराने के लिए लगाया गया बोर्ड का विरोध करते हिंदू संगठन से जु?
- फोटो : Palwal
‘यहां नमाज पढ़ी जाती है’ का बोर्ड देख भड़के हिंदू संगठन
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल के पार्क में मुस्लिम समाज के लोगों के लिए नमाज अदा करने के लिए स्थान सुनिश्चित करने का हिंदू संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। हिंदू संगठनों के लोग बृहस्पतिवार को इस मामले को लेकर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय माम व जिला सिविल सर्जन से भी मिले। उन्होंने पार्क में लगाए गए बोर्ड को तुरंत हटवाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जिला सिविल सर्जन ने बुधवार को नागरिक अस्पताल के एक पार्क की सफाई करा एक बोर्ड लगवा दिया, जिस पर लिखा गया कि इस पार्क में नमाज पढ़ी जाती है। कृपया गंदगी न फैलाएं। बोर्ड लगने का जैसे ही प्रचार शुरू हुआ, वैसे ही हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। बजरंग दल के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष भारद्वाज का कहना है कि इस तरह से बोर्ड लगाकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया जा रहा है। यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि इस बोर्ड को तुरंत हटवाया जाए। डॉ. अजय माम ने कहा कि उनका किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं है। सिविल सर्जन से बात कर इस पर विचार किया जाएगा।